श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

नई दिल्ली, 05 जून - तेलंगाना के लिंगमपली से ओडिशा के बलांगीर जा रही श्रमिक विशेष ट्रेन में आज एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चे को ओडिशा के टिटलागढ़ के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों बिल्कुल ठीक हैं।