दसूहा से बसों के द्वारा यूपी-बिहार के 167 प्रवासी श्रमिक रवाना      ‌              

दसूहा, 06 जून - (इन्द्रजीत शर्मा) - जिला प्रशासन होशियारपुर द्वारा एसडीएम दसूहा श्रीमती ज्योति बाला मट्टू के नेतृत्व में प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी हेतु 6 बसों में 167 प्रवासी श्रमिकों को सिविल रैस्ट हाउस दसूहा से लुधियाना रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने हेतु सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए रवाना किया। जोकि लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री रेलगाड़ी द्वारा बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्मल सिंह के इलावा रीडर-टू-एसडीएम सरदार निर्मल सिंह कंग ,स्टेनो भूपेंद्र सिंह चीमा, एसएमओ दसूहा डॉक्टर दविन्द्र पुरी, एसएमओ मंडपंधेर डॉक्टर एसपी सिंह के इलावा अन्य उपस्थित थे।