आज माताओं-बहनों के खातों में 1291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की - मुख्यमंत्री मान

अबोहर (फाजिल्का), 1 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज अबोहर में 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' के विशाल समारोह के दौरान पंजाब की 37 लाख 43 हजार से अधिक माताओं-बहनों के खातों में 1291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई।

उन्होंने कहा कि यह योजना एक 'सोशल रिवोल्यूशन' है, जो हमारी बेटियों और बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य पंजाब की 1 करोड़ महिलाओं को इस योजना से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की महिलाओं को आर्थिक आजादी देने का जो वादा हमने किया था, उसे पूरा करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

#आज माताओं-बहनों के खातों में 1291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की - मुख्यमंत्री मान