हरियाणा में हुई बरसात के बाद अंबाला में घनी धुंध
अंबाला, 31 अक्टूबर - हरियाणा में हुई बरसात के बाद आज अंबाला में घनी धुंध देखने को मिली,आलम यह था कि सड़कों पर वाहनों की आवा जावी पर ब्रेक लग गया और वाहन रेंगते हुए नजर आए वहीं सुबह की सैर करने वाले लोगों का भी यही हाल रहा पार्क में घूमने वाले लोग भी बहुत कम नजर आए, क्योंकि धुंध इतनी ज्यादा थी कि आगे का रास्ता देख पाना बड़ा मुश्किल हो रहा था ! अक्टूबर माह खत्म हो रहा है आज अक्टूबर का आखिरी दिन है लेकिन उससे पहले ही मौसम ने एकदम से करवट ले ली है ! इस धुंध के कारण मौसम में भी ठंडक बढ़ गई है ! वहीं लोगों की बात करें तो लोगों का कहना है कि मौसम की पहली धुंध पड़ी है लेकिन उन्हें बहुत आनंद आ रहा है क्योंकि ठंड की भी दस्तक हो गई है !
#हरियाणा
#अंबाला

