अंबाला कैंट में 5 नवंबर को 1857 के शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, अनिल विज ने दी जानकारी

अंबाला (हरियाणा), 26 अक्टूबर (कृष्ण बाली) - हरियाणा के अंबाला कैंट में बने 1857 के शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तारीख सामने आ गई है। देश के गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को इस शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दी है।

शहीदी स्मारक के उद्घाटन का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। इस स्मारक का उद्देश्य 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले वीरों के बलिदान और उनके संघर्ष को याद करना है।

अमित शाह के हाथों स्मारक का उद्घाटन होने से इस ऐतिहासिक स्थल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। अब 5 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम पर सभी की नजरें रहेंगी।

#Ambala News
# Amit Shah
# Anil Vij
# 1857 Shaheedi Smarak
# Ambala Cantt News
# Haryana News