1 नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पहुंचेगी कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र, 27 अक्टूबर (रामपाल शर्मा) - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी शिरकत, 60 वर्ष के गौरवशाली सफर की लगेगी भव्य प्रदर्शनी। सिद्ध पीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन करेंगी राष्ट्रपति, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में भी होंगी शामिल।
आगामी 1 नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पहुंचेगी कुरुक्षेत्र,तीन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत,कुरुक्षेत्र DC विश्राम मीणा और एसपी चंद्र मोहन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण,बोले-युद्ध स्तर पर चल रही है तैयारियां, सुरक्षा के किए व्यापक प्रबंध
आगामी 1 नवंबर को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू कुरुक्षेत्र दौरे पर रहेगी। कुरुक्षेत्र में तीन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से शिरकत करेंगी। कार्यक्रम स्थल का आज कुरुक्षेत्र DC विश्राम कुमार मीणा और कुरुक्षेत्र एसपी चंद्र मोहन ने निरीक्षण किया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस का प्रदेश स्तरीय भव्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार (ऑडिटोरियम) में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, स्वच्छता और अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए यह गर्व का विषय है कि 60वें स्थापना दिवस समारोह में स्वयं राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने 60 वर्षों में विकास के हर क्षेत्र में प्रगति लाकर आज देश का अग्रणी राज्य बन गया है। यह समारोह न केवल हमारे गौरवशाली अतीत का उत्सव होगा, बल्कि भविष्य के विकसित हरियाणा का संकल्प भी होगा।
गौरवशाली सफर को दर्शाएगी एक भव्य प्रदर्शनी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि हरियाणा दिवस समारोह के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में हरियाणा के 60 वर्ष के गौरवशाली सफर को दर्शाती एक भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन से लेकर अब तक के विकास, कृषि क्रांति, हरित क्रांति, खेलों में हरियाणा की पहचान, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को चित्रों, मॉडलों और डिजिटल माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को हरियाणा के संघर्ष, संस्कार और सफलता की कहानी से रूबरू कराना है।
सिद्ध पीठ मां भद्रकाली मंदिर में करेंगी दर्शन
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने कुरुक्षेत्र प्रवास के दौरान सिद्ध पीठ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगी। मां भद्रकाली मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता सती का दायां घुटना गिरा था। मान्यता है कि महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण और पांडवों ने यहां पूजा-अर्चना की थी। जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में भी सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल राष्ट्रपति
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म के कुरुक्षेत्र दौरे का एक अन्य महत्वपूर्ण पड़ाव गुरुकुल कुरुक्षेत्र होगा। यहां स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के किए व्यापक प्रबंध:SP
कुरुक्षेत्र एसपी चन्द्र मोहन ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंदिर और गुरुकुल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमों, एम्बुलेंस और आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

