कोरोना से रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क और सामाजिक दूरी ही बचा सकते है - सिविल सर्जन

फाजिल्का,11 जून - (रितिश कुक्कड) - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा शुरू किए गए 'मिशन फतेह' को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और बाहर जाते समय मास्क पहनने की अपील की है। सिविल सर्जन डाॅ. चंद्र मोहन कटारिया ने कहा कि हाथों को बार-बार धोना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। गर्मी के मौसम के दौरान ए.सी. चलाते समय कमरे का तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। उन्होंने कहा कि लोगों को घर पर रहना चाहिए व सिर्फ जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकले और घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।