फाजिल्का जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मामले आये सामने
फाजिल्का,11 जून - (रितिश कुक्कड) - फाजिल्का जिले से अभी देर शाम 2 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब फाजिल्का जिले में 6 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्र मोहन कटारिया द्वारा दी गई। पॉजिटिव आने वाले पुरुष की उम्र लगभग 40 वर्ष है जो अबोहर निवासी है और अबोहर के निकट गांव कलर खेड़ा की महिला 28 वर्ष की है। सिविल सर्जन ने कहा कि 28 वर्षीय महिला गुरुग्राम से आई है। वहीं पॉजिटिव आये दोनों मरीजों को जलालाबाद आइसोलेशन केंद्र भेजा गया है।
#फाजिल्का जिले
# कोरोना
#पॉजिटिव मामले