फाजिल्का जिले में कोरोना के 29 और नए मामले आए सामने

फाजिल्का, 24 अगस्त - (प्रदीप कुमार) - फाजिल्का सरहदी जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज प्राप्त हुई फाजिल्का जिले की रिपोर्टों में 29 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इन मामलों में सबसे ज्यादा केस अबोहर इलाके के साथ संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग फाजिल्का से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नए मामलों में फाजिल्का के 7 केस, अबोहर के 20 और जलालाबाद के 2 केस हैं। अबोहर के सीतो गुन्नो ब्लाक के गांव बाजिद पुर भोमा से 2 केस, पांच पीर नगर से 3 केस, गांव सप्पा वाली से 2 केस, बसंत नगर से 1 केस, गली नंबर 14 से 1 केस, गणेश विहार से 1 केस, आनंद नगरी गली नंबर -5 से 1 केस, पुलिस कॉलोनी से 1 केस, गांव ढींगा वाली से 1 केस, कैलाश नगर अबोहर से 1 केस, बाबा दीप सिंह नगर से 1 केस, ठाकुर आबादी से 1 केस, अबोहर का 1 केस, नई आबादी से 1 केस और गांव बल्लूआना से 1 केस सामने आया है। इसके इलावा फाजिल्का के एसएसपी कार्यालय से 1 केस, थाना सदर से 2 केस, एमसी कॉलोनी से 1 केस, झुलेलाल कॉलोनी से 1 केस, गांव सजराना से 1 केस, मंडी लाधूका से 1 केस सामने आया है। जलालाबाद में बाग़ कॉलोनी के 1 केस को मिलाकर 1 और अन्य केस जलालाबाद के साथ संबंधित है।

#फाजिल्का जिले
#कोरोना
# नए मामले