महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3752 नए मामले, 100 लोगों की मौत

मुंबई,18 जून - महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 3752 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 100 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,20,504 हो गई है और मौत का आंकड़ा 5751 पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज 1672 लोग ठीक हुए है। इसी के साथ राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 60,838 हो गई है।