राष्ट्रपति ने गिरीश चंद्र मुर्मू को सीएजी पद की दिलाई शपथ 

नई दिल्ली, 08 अगस्त - दिल्ली में आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक पद की शपथ दिलाई। मुर्मू ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था।