भाई सुखदेव सिंह सुखा की माता के निधन पर भाई लोंगोवाल ने जताया दुख 

अमृतसर, 27 अगस्त - (जसवंत सिंह जस) - सिक्ख संघर्ष के योद्धा शहीद भाई सुखदेव सिंह सुखा की माता सुरजीत कौर के निधन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने गहरा दुख जताया है। तहसील करनपुर श्री गंगानगर (राजस्थान) में पड़ते गांव 16 एफएफ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाई लोंगोवाल ने कहा कि माता जी के निधन की खबर दुखदाई है। माता जी का पंथक हलकों में बड़ा सम्मान था और उनके पुत्र सुखदेव सिंह सुखा ने सिक्खों की चढ़ती कला के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। उन्होंने अकाल पुरख के चरणों में माता जी की आत्मिक शान्ति के लिए अरदास भी की।