शिरोमणि अकाली दल (ब) यूथ विंग के नेताओं और वर्करों ने धर्मसोत का फूंका पुतला

नेहाल सिंह वाला (मोगा), 02 सितंबर - (सुखदेव सिंह खालसा) - शिरोमणि अकाली दल (ब) यूथ विंग के राज्य प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाना के दिशा निर्देश के तहत जिला यूथ प्रधान जगदीप सिंह गटरा और हलका इंचार्ज भुपिन्दर सिंह साहोके के नेतृत्व में नयी दाना मंडी निहाल सिंह में यूथ नेता और वर्करों द्वारा साधू सिंह धर्मसोत का पुतला फूंका गया। इस मौके पार्टी नेताओं और वर्करों को संबोधन करते हुए उक्त नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह चोरों की सरकार है।