नवांशहर जिले में 22 लोग आए कोरोना पॉजिटिव, दो महिलाओं की मौत

नवांशहर, 09 सितंबर - (गुरबख्श सिंह महे) - जिला शहीद भगत सिंह नगर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है जिसके तहत आज फिर 22 लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि इनके इलावा दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन डॉक्टर राजिन्दर भाटिया ने बताया कि आज आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक 63 वर्षीय और दूसरी 60 वर्षीय महिला, जोकि शूगर से पीड़ित थे और कोरोना पॉजिटिव आने पर उन दोनों की मौत हो गई। जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 883 हो गई है जबकि 710 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में इस समय 151 मामले एक्टिव हैं। कोरोना के कारण मौतों की संख्या अब 29 हो गई है।