गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मनाया जा रहा सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन का 76वां स्थापना दिवस

पटियाला, 14 सितम्बर - (गुरप्रीत सिंह चट्ठा) - ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन का 76वां स्थापना दिवस गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पटियाला में मनाया जा रहा है। इस मौके श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी पहुंच चुके हैं।