बलाचौर : सुधा माजरा में किसान जत्थेबंदियों ने किया चक्का जाम

बलाचौर/काठगढ़,15 सितम्बर - (दीदार सिंह बलाचौरिया, बलदेव सिंह पनेसर) - केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन किसान विरोधी बिलों के खिलाफ पंजाब की अलग-अलग किसान यूनियनों द्वारा दिए आज के चक्का जाम कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला शहीद भगत सिंह नगर की किसान यूनियनों, किसान यूनियन राजेवाल और लक्खोवाल, आढ़ती और मजदूर जत्थेबंदियों द्वारा जिला स्तरीय जाम गांव सुधा माजरा में जालंधर-चंडीगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर शुरू कर दिया। इस मौके पर रणजीत सिंह रटैंडा, निर्मल सिंह औजला, तरलोचन सिंह रक्कड़, जसपाल सिंह जाडली और अन्य नेताओं ने संबोधन किया।