पूरे देश के किसान एकजुट होकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं: प्रियंका गांधी


नई दिल्ली, 26 सितंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश के किसान एकजुट होकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। बिलों में एमएसपी का प्रावधान न होना, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और मंडी व्यवस्था का खात्मा किसानों की मेहनत पर कुल्हाड़ी चलाने जैसा है। इस अन्याय के विरूद्ध आज सारा भारत एकजुट है।