जायज़ मांगे हैं किसानों की, देश की आवाज़ सुनो, मोदी जी, जय किसान, जय हिंदुस्तान: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 26 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की आम जनता पर सरकार आक्रमण कर रही है। किसानों की मांगों को समर्थन करते हुए कहा कि जायज मांगे हैं किसानों की, देश की आवाज सुनो, मोदी जी। जय किसान, जय हिंदुस्तान।" उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी फिर जीएसटी और कोरोना के समय आपको एक रुपया नहीं दिया गया। राहुल गांधी कहा कि, आपको मारने की कोशिश की जा रही है। आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है।