देवीदासपुर: किसान मज़दूर संघर्ष समिति पंजाब द्वारा रेल मार्ग पर धरना जारी

जंडियाला गुरू, 28 सितम्बर - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र सरकार के नये कानूनों के खिलाफ किसानों का रेल रोको आंदोलन आज पांचवें दिन भी जारी है। जंडियाला गुरू के नज़दीकी गांव देवीदासपुर में मुख्य रेल मार्ग दिल्ली-अमृतसर पर रेल यातायात ठप करके भारी संख्या में किसानों, मज़दूरों के साथ केसरी पगड़ी बांधकर नौजवान बड़ी तादाद में धरने में शामिल हुए। जिनके द्वारा यहां केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की गई।