अमलोह किसान मज़दूर संघर्ष समिति के नेताओं ने कैबिनेट मंत्री नाभा दफ़्तर के समक्ष लगाया धरना


अमलोह, 02 अक्टूबर - (रिशू गोयल) - पंजाब में धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने के मकसद से अमलोह किसान मज़दूर संघर्ष समिति के नेताओं द्वारा आज संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर हलका अमलोह के विधायक और कृषि किसान वैलफेयर और फूड प्रोसेसिंग कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा के शहर अमलोह में मुख्य दफ़्तर के समक्ष धरना लगाया गया है जिसमें समिति के नेताओं की तरफ से पंजाब सरकार को राज्य में धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करवाने की मांग की जा रही है।