तहसील अमलोह के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीनियर और जूनियर डिवीजन जजों के तबादले 

अमलोह, 08 अप्रैल - (रिशु गोयल) - तहसील अमलोह में पिछले लम्बे समय से तैनात तहसीलदार परवीन कुमार की जालंधर - 2, नायब तहसीलदार गुरप्रीत कौर की बरनाला, एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविज़न अशीष थथई की नेहाल सिंह वाला और सिविल जज जूनियर डिविज़न करणवीर सिंह की चण्डीगढ़ में तबादले किये गए हैं| जिसके उपरांत सैम्पी चौधरी एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविज़न और गुरिन्दर सिंह सिविल जज जूनियर डिविज़न को अमलोह में नये पदों पर नियुक्त किया गया है।