बिहार चुनाव में NDA भारी मतों से जीतने जा रही है- अनिल विज
अंबाला, 13 नवंबर - हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने दिल्ली विस्फोट पर कहा, "दिल्ली में लाल किले पर जो ब्लास्ट हुआ है और जान तथा माल की जो हानि हुई है। उसका बहुत दुख है। बहुत बड़ा घातक नुकसान होने से बचा लिया। 3000 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। अगर ये ना पकड़ा जाता तो किसी भी बड़े शहर को तबाह करने के लिए ये काफी है। तो बहुत बड़ी तबाही बची है। मैं पुलिस और खुफिया एजेंसी को सलाम करता हूं।"
बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा, "बिहार चुनाव में NDA भारी मतों से जीतने जा रही है। केवल घोषणा होनी बाकी है। 14 तारीख को वो भी हो जाएगा।"
#बिहार चुनाव
# अनिल विज

