केंद्र की गलत नीतियों के कारण किसानों को रेल मार्गों और सड़कों पर आना पड़ा - बलकार दुधाला

जंडियाला गुरू, 30 सितम्बर - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खेती सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों का रेल रोको आंदोलन निरंतर जारी है। जंडियाला गुरू के नज़दीकी गांव देवीदासपुरा में मुख्य रेल मार्ग दिल्ली-अमृतसर पर रेल यातायात ठप करके धरने पर बैठे भारी संख्या में किसानों, मज़दूरों और नौजवानों को संबोधन करते हुए कुल हिंद किसान सभा के नेता बलकार सिंह दुधाला ने कहा कि किसान देश का अंनदाता है और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण इसको आज रेल मार्गों और सड़कों पर आना पड़ा।