चारा घोटाला केस में लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
रांची, 09 अक्तूबर - बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी के लिए अच्छी खबर है। चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में जमानत मिल गई है। हालांकि, लालू यादव अभी भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे, क्योंकि दुमका ट्रेजरी मामले की सुनवाई बाकी है।
#चारा घोटाला
# लालू यादव
#झारखंड
#हाई कोर्ट
#जमानत