पठानकोट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक की मृत्यु, 13 डिस्चार्ज 


पठानकोट 14 अक्टूबर (राजेंद्र सिंह) स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज पठानकोट में 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने की। एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के चलते कुल मृतकों की संख्या 97 हो गई है। जबकि कोरोना के लक्षण ना पाए जाने के चलते 13 लोगों को डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है।