रिलायंस पेट्रोल पंप पर लगाया किसानों का मोर्चा 38वें दिन भी जारी

बुढलाडा, 09 नवंबर - (सुनील मनचंदा) - कृषि के काले कानूनों के खिलाफ शुरु किया किसानों का संघर्ष प्रतिदिन मज़बूत हो रहा है। इस संघर्ष की विलक्षणता यह है कि केंद्र में सत्ताधारी भाजपा को छोड़कर देश की सभी पार्टियां एकजुट हैं और इसके विपरीत भाजपा में बाग़ी सुर उठ रहे हैं और इस पार्टी के आम नेताओं का झुकाव किसानों की तरफ हो रहा है। आज बुढलाडा के रिलायंस पेट्रोल पंप पर मोर्चा लगाए बैठे किसानों को 38वां  दिन हो गया है। आज सतपाल सिंह, प्रषोतम सिंह गिल, जसकरण सिंह, सवरनजीत सिंह, अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह, भूपिन्दर सिंह गुरने और स्वर्ण सिंह ने संबोधन किया।