दिढ़बा के समीप खेतला में 42वें दिन भी रिलायंस तेल स्पलाई डिपो का घेराव 

दिढ़बा मंडी (संगरूर),11 नवम्बर - (हरबंस सिंह छाजली) - 42वें दिन भी भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ब्लाक दिढ़बा के प्रधान दर्शन सिंह सादीहरी के नेतृत्व में किसानों द्वारा आज रिलायंस तेल स्पलाई डिपो खेतला का घेराव करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में किरती लोगों, किसानों, मजदूर, नौजवान और महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून को रद्द करवाने तक संघर्ष जारी रहेगा।