किसानों की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिकों का हंगामा   

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर - किसान जत्थेबंदियों द्वारा की गई अहम बैठक के बारे में आज किसानों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जा रही थी। इस दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिकों द्वारा हंगामा कर दिया गया। पंप मालिकों ने आरोप लगाया है कि किसानों के प्रदर्शन के चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर रिलायंस पेट्रोल पंप के मालिकों द्वारा यहां नारेबाजी भी की गई।