कांग्रेस नेताओं पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करवाने के लगे आरोप  

छेहरटा, 09 नवंबर -( वडाली, विरदी) - पुलिस थाना छेहरटा के अधीन आते गांव काले में कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक शह पर नगर निगम की जगह पर अवैध कब्जे करने का मामला उस वक्त गरमा गया जब इसको लेकर यूथ अकाली दल के उपाध्यक्ष हरजिन्दर सिंह जिंदा कोट खालसा की उपस्थिति में कबीर पार्क में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जैमलजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव घणूपुर वार्ड नंबर 85 में नगर निगम की करीब छह कनाल जमीन है उक्त जमीन और साथ लगते सरकारी रास्तों पर सीनियर डिप्टी मेयर रमन‌ बख्शी और वार्ड इंचार्ज अजय कुमार पप्पू द्वारा कुछ व्यक्तियों को राजनीतिक शह पर अवैध कब्जे करवाए जा रहे हैं। कांग्रेस के शासन में लैंड माफिया, शराब माफिया द्वारा सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है।