मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर का निधन

भोपाल,18 नवंबर - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्यामदास जी मसानी का आज भोपाल में निधन हो गया।घनश्यामदास जी मसानी 88 साल के थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुख्यमंत्री आवास में ही चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, घनश्यामदास जी के पार्थिव शरीर को गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे गृह जिला गोंदिया-महाराष्ट्र ले जाया जाएगा, जहां दोपहर ढाई बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।