मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू

 

नई दिल्ली, 17 नवम्बर - मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर की सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा की 230 सीटों के लिए 5 करोड़ 61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे प्रदेश में 64 हजार 626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के साथ ही पत्रिका ने भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाए हैं।