बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों ने की अरदास 

नई दिल्ली, 08 दिसंबर - कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है। वहीं दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज सुबह अरदास की। बता दें कि किसान संगठनों ने आज 'भारत बंद' का ऐलान किया है।