दिल्ली के बुराड़ी में किसानों का प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली, 21 दिसंबर - दिल्ली के बुराड़ी के संत निरंकारी समागम ग्राउंड में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संयुक्त मोर्चा के रामपाल सिंह ने बताया, “इस संघर्ष को 3 से 4 महीने हो चुके हैं, पहले हमने यह संघर्ष पंजाब में लड़ा और अब दिल्ली में लड़ रहे हैं। जब तक यह कृषि कानून वापस नहीं होते हम नहीं जाएंगे।"