कैबिनेट मंत्री तृप्त बाजवा ने प्रेस कांफ्रेंस करके गिनवाई अपने विभाग की उपलब्धियां 

चंडीगढ़, 06 जनवरी - ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने आज प्रेस कांफ्रेंस अपने विभाग की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने बताया कि एक हजार एकड़ जमीन से नाजायज कब्जे छुड़वाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छप्पड़ों की सफाई चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। आगे उन्होंने बताया कि कई जगह विशेष प्लांट लगाए गए हैं और आने वाले समय में खेल मैदान भी बनाए जाएंगे। वहीं हमारी कोशिश है कि गांवो में ही लोगों को हर सुविधा दी जाये। श्री गुरु नानक देव जी के चरण छोह प्राप्त गांवों में 63 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं।