पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी - नड्डा

शिमला,19 जनवरी - हिमाचल प्रदेश में आज भाजपा राष्ट्रयी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता जी के पांव के नीचे से बंगाल की गद्दी खिसक चुकी है, वे बौखलाहट में हैं। भाजपा बंगाल में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर आएगी। लोगों का रुझान भाजपा की तरफ है। लोग मानते हैं कि बंगाल का सुधार करना है तो भाजपा विकल्प है।