लाल किले में गोली लगने से घायल हुए दो युवक, एक की हालत गंभीर

नई दिल्ली, 26 जनवरी - (जगतार सिंह) - दिल्ली के लाल किले में गोली लगने से घायल हुए दो युवकों का इलाज दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में चल रहा है। 25 वर्षीय आकाशदीप की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है जबकि अमृतसर के साथ संबंधित करीब 18-19 वर्षीय  हिंमत सिंह को प्लास्टिक बुलेट लगे हैं। इन दोनों का इलाज दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में चल रहा है। यूनाइटेड सिख इंडिया की तरफ से इनकी पूरी देखरेख की जा रही है।