आत्मनिर्भर भारत को दिशा दिखाएगा आज पेश होने वाला आम बजट - अनुराग ठाकुर 

नई दिल्ली, 01 फरवरी - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करने वाली हैं। इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी जायेगी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि “इस बजट में भी हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में भारत लगातार आगे बढ़े इस दिशा में हमारा प्रयास रहेगा।”