चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा है: प्रियंका गांधी


नई दिल्ली ,2 मार्च कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई एवं सादगी से भरा हुआ है एवं उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है। आज उनके संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया। उनसे मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूंगी।”