ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं किरण खेर, अनुपम खेर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

मुंबई, 01 अप्रैल - बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी का पता चला है। अब अनुपम खेर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।