कोरोना का शिकार हुए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा

मुंबई, 17 अप्रैल - देश में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। स्थिति इतनी खतरनाक हो गई है कि हर रोज लाखों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री भी इस खतरनाक वायरस से अछूती नहीं बची है। अब तक कई बॉलीवुड सितारे इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। तो वहीं भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब इस खतरनाक वायरस की चपेट में एक और सेलीब्रेटी आ गया है। इस सेलीब्रेटी का नाम है मनीष मल्होत्रा। मनीष मल्होत्रा एक फैशन डिजाइनर हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिसके बाद उन्होंने खुद को घर पर ही क्वारंटीन कर लिया है। मनीष ने खुद इसकी जानकारी दी।