मशहूर साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का निधन

भोपाल, 26 अप्रैल - पद्मश्री से सम्मानित जाने माने साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का देर रात निधन हो गया। सूखा बरगद, कुछ दिन और, दास्तान-ए-लापता जैसे कई चर्चित उपन्यास लिखने वाले साहित्यकार मंजूर एहतेशाम ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतिम सांस ली। उनके मित्र दिनेश जुगरान ने यह जानकारी दी।