भारत के समर्थन के लिए दुबई ने तिरंगे की रोशनी में रंगा बुर्ज खलीफा

दुबई, 26 अप्रैल - भारत में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। कोरोना के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। हर दिन ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। पाकिस्तान-चीन समेत भारत के कई पड़ोसी देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच दुबई में मौजूद विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भारत के लिए तिरंगे झंडे के साथ ‘स्टे स्ट्रोग इंडिया’ लिखा गया। यूएई में भारत के दूतावास ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’भारत कोरोना वायरस के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका मित्र यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है।’’ भारतीय दूतावास ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।