गुजरात तट से टकराया 'ताउते', चार राज्यों में 18 की मौत, हजारों घर ढहे

मुंबई, 18 मई - अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते 185 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सोमवार रात 8 बजे के करीब गुजरात तट से टकराया। कर्नाटक, गोवा, केरल और महाराष्ट्र में 18 की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 6 की मौत हुई। इन राज्यों में हजारों घर ढह गए।