'उड़न सिख' मिल्खा सिंह फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती

एसएएस नगर, 24 मई - (के.एस. राणा) - खेल जगत की प्रसिद्ध हस्ती मिल्खा सिंह को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मिल्खा सिंह कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और वह अपने घर में ही पृथकवास थे परन्तु उनका ऑक्सीजन स्तर नीचे गिरने के कारण आज उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।