पंजाब की 6 प्रमुख शख्सियतों ने थामा भाजपा का दामन 

नई दिल्ली,16 जून - पंजाब में भाजपा की मजबूती के लिए पार्टी ने ज़ोर-शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दीं हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद आज पंजाब की 6 प्रमुख शख्सियतें भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा और राज्य मामलों के इंचार्ज दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं। इनमें डा. जसविन्दर सिंह ढिल्लों पूर्व वाइस चांसलर गुरू काशी यूनिवर्सिटी, एडवोकेट हरिन्दर सिंह काहलों जालंधर, एडवोकेट जगमोहन सिंह सैनी पटियाला, एडवोकेट निर्मल सिंह मोहाली, कुलदीप सिंह काहलों और कर्नल जयवंत सिंह शामिल हैं।