तोक्यो ओलिंपिक: पंजाब-हरियाणा का जलवा, 4% आबादी और 40% खिलाड़ी


नई दिल्ली, 21 जुलाई पिछले कुछ ओलिंपिक की तरह इस बार भी इस 'महाकुंभ' में हरियाणा और पंजाब के एथलीटों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन दोनों राज्यों की भारत की कुल जनसंख्या में भागीदारी 4.4 प्रतिशत है। बावजूद इसके हरिणा और पंजाब से कुल 50 एथलीट इस बार तोक्यो में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे। इनमें हरियाणा के 31 और पंजाब के 19 खिलाड़ी शामिल हैं।