फेल लैंडिंग में भी चंद्रयान-2 ने दिए खोज की श्रेणी में रखने लायक सबूत

बंगलुरु, 11 सितम्बर - दो साल पहले चंद्रमा पर लैंडिंग करते समय संपर्क टूट जाने के कारण विफल घोषित कर दिए गए चंद्रयान-2 अभियान ने इस असफलता के बावजूद वैज्ञानिक समुदाय को ऐसा डाटा उपलब्ध कराया है, जिसे नई खोज की श्रेणी में शामिल किया जा सकता है।
यह दावा इसरो ने किया है। इनमें चंद्रमा की सतह के अंदर जलीय बर्फ और बाहर ज्वालामुखी की मौजूदगी के सबूत भी शामिल हैं। इन दोनों खोज को बेहद अहम माना जा रहा है।