काबुल में अगवा किये गए भारतीय व्यापारी को तालिबान ने किया रिहा

नई दिल्ली, 29 सितम्बर - इंडियन वर्ल्ड फोरम (आईडबलयूऐफ) के प्रधान पुनीत सिंह चंधोक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय  व्यापारी बंसरी लाल अरेंदेह, जिस को 14 सितम्बर को अफगानिस्तान के काबुल में बंदूक की नोक पर कथित तौर पर अगवा किया गया था उसे आज रिहा कर दिया गया है।