हम नई सोच के हैं, हमें नया बिहार बनाना है: आरजेडी तेजस्वी यादव


 पटना, 03 अक्टूबर -  पटना में डॉक्टरों के एक कार्यक्रम में RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम नई सोच के हैं। हमें नया बिहार बनाना है। हमारी पार्टी में मास कैपिटल बहुत है, अब हमें ब्रेन कैपिटल, इंटेलेक्चुअल कैपिटल की जरूरत है। हम चाहते हैं कि इंजीनियर्स, डॉक्टर, प्रोफेसर जैसे प्रोफेशनल हमारी पार्टी से जुड़ें।”