छह घंटे बाद बहाल हुईं फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सेवाएं


नई दिल्ली, 05 अक्टूबर - बीती रात रात करीब 9.15 बजे दुनिया भर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे बाद फेसबुक ने ट्वीट करके सेवाएं फिर से बहाल होने की जानकारी दी। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। 

सेवा बहाल होने पर व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपने ट्वीट में कहा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।